ऑडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरासत में, 1 करोड़ डीजल कारों की इमिशन टेस्टिंग में गड़बड़ी करने का आरोप https://ift.tt/2t7cs6j 1 करोड़ 10 लाख डीजल कारों की इमिशन टेस्टिंग (प्रदूषण जांच) में गड़बड़ी करने के आरोप में सोमवार को जर्मन अफसरों ने फॉक्सवैगन के ऑडी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपर्ट स्टैडलर को हिरासत में लिया है। कंपनी ने कार में ऐसा सॉफ्टवेयर डाला गया, जिसके जरिए इमिशन टेस्ट के सही नतीजे सामने ही नहीं आते थे। सितंबर 2015 में कंपनी ने खुद खुलासा किया था। उस वक्त कंपनी ने कहा था, हमारी कंपनी ने अमेरिकी एन्वायर्नमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी, कैलिफोर्निया एयर रिर्सोसेज बोर्ड और आप सभी के साथ बेईमानी की। हम पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें