मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के करमचंद रामपुर बलड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अजय कुमार सिंह के बीच रिश्वत को लेकर विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले में न्यायालय ने DEO सहित चार आरोपियों को समन जारी कर 11 फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया है। क्या है पूरा मामला? प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 4 मार्च 2024 को उनके विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार पहुंचे और 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने से इनकार करने पर, उसी दिन दोपहर को DEO अजय कुमार सिंह, सांख्यिकी पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, लेखा सहायक संतोष कुमार और वाहन चालक रमेश पासवान विद्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय में तोड़फोड़ की और प्रधानाध्यापक से अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद लोहे की रॉड से प्रधानाध्यापक और उन्हें बचाने आए शिक्षक राकेश कुमार मिश्र की पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए। कोर्ट का हस्तक्षेप प्रधानाध्यापक द्वारा 2 अप्रैल 2024 को अदालत म...