सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Loksabha Election 2019: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केंद्र

अगले महीने से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके तहत महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा. चुनाव कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. क्या होगी इस मतदान केंद्रों की खासियत? इसमें बताया गया है, ‘ऐसे मतदान केंद्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी. ‘सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है.’ प्रेस रिलीज में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केंद्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है. उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी. बता दें, राज्य में 48 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा और पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. बताया ...

J&K: शोपियां में मुठभेड़ में हिज्बुल के तीन आतंकी ढेर, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शोपियां जिले में गुरुवार सुबह हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार जिले के केल्लर इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली. जिसके बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया. घेराबंदी बढ़ने पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की. Shopian: 3 terrorists killed in an encounter between terrorists & security forces in Keller area. Weapons also recovered. Operation in progress. CRPF, Army & J&K police had launched a joint operation in the early hours today.#JammuAndKashmir (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/dZpwwhxzBh — ANI (@ANI) March 28, 2019 मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान सज्जाद खांडे, अकीब अहमद डार और बशारत अहमद मीर के रूप में हुई है. यह सभी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन क...

Pulwama Attack पर पाकिस्तान ने फिर बोला झूठ, कहा- भारत ने जो 22 Location दी, वहां कोई टेरर कैंप नहीं

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) पर पाकिस्तान ने एक और झूठ बोला है. पाकिस्तान ने कहा है कि पुलवामा हमले में उसकी भूमिका के सबूत नहीं मिले हैं. पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने जिन 22 जगहों के बारे में बताया है, वहां पर कोई आतंकवादी शिविर (Terror Camp) नहीं है. ऐसे में अगर भारत सरकार की ओर से कोई गुजारिश (Request) आती है, तो पाकिस्तान इन स्थानों का दौरा करने की इजाजत देने को तैयार है. न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर 54 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक हमले से किसी के संबंध के बारे में पता नहीं चला है. PTI के मुताबिक, पाकिस्तान का यह भी कहना है कि आगे जो भी जानकारी आएगी, वह नियमों के अनुसार भारत के साथ साझा कर दी जाएगी. पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों में कहीं भी पाकिस्तान का कोई संबंध स्थापित नहीं हो रहा है. पाकिस्तान ने कहा है कि भारत यदि हमें कोई ताजा सबूत सौंपता है, तो हम उसकी जांच कर कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई...

पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने फिल्म प्रोड्यूसर्स से मांगी सफाई

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज रोकने संबंधी विपक्षी दलों की मांग पर इस फिल्म के निर्माताओं से अपना पक्ष रखने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, आयोग जल्द ही इस बारे में नोटिस जारी करेगा. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ अगले पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. लेकिन वाम दलों सहित अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर रिलीज रोकने की मांग की है. आयोग ने फिल्म की रिलीज के समय निर्धारण को लेकर फिल्म निर्माताओं से प्रतिक्रिया मांगी है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कई राजनीतिक दलों ने भी आयोग के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है इसलिए आयोग भी नोटिस जारी कर निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को टालने के बारे में जवाब मांगेगा. पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी के महेश ने 20 मार्च को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ज...

PM Modi's Address To The Nation: 'मिशन शक्ति कामयाब, चौथा स्पेस सुपरपॉवर बना भारत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस संबोधन में पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. पीएम ने बताया कि भारत का मिशन शक्ति कामयाब हो गया है और भारत ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट मार गिराया है. उन्होंने कहा, 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.' PM Narendra Modi: India has entered its name as an elite space power. An anti-satellite weapon A-SAT, successfully targeted a live satellite on a low earth orbit. pic.twitter.com/VSJANo4Jt7 — ANI (@ANI) March 27, 2019 पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए आज गर्व का दिन है. लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया. यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भा...

छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने मंगलवार को यहां हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इसमें चार नक्सली मारे गए हैं. #Chhattisgarh: 4 Naxals killed in fierce encounter with security forces in Sukma ares in Bastar district, heavy cache of arms and ammunition recovered — Doordarshan News (@DDNewsLive) March 26, 2019 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था. सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित करकनगुड़ा गांव के जंगलों में जब टीम पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर फायरिंग कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई जिसमें चार नक्सली मारे गए. जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक...

J&K: JeM के तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. श्रीनगर के बाहरी इलाके से सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. #JnK: Three Jaish-e-Mohammad (#JeM) terrorists arrested by security forces from the outskirts of #Srinagar. — All India Radio News (@airnewsalerts) March 25, 2019 पुलिस ने बताया कि इन तीनों आतंकवादियों को रविवार को पकड़ा गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर (श्रीनगर-बारामूला सड़क पर) लावाय्पोरा पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान जैश के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. यह तीनों एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे. प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान रईस हुर्राह, शाहिद भट और इसहाक लोन के रूप में हुई है. इनके पास से हथियार और कारतूस समेत अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है. पुलिस फिलहाल इन तीनों आतंकियों से कड़ी पूछताछ कर रही है. बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ही एक स्थानीय सदस्य (कश्मीरी) ने 14 फरवरी को घाटी के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्म...

पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर DMK लगाना चाहती है रोक, EC को लिखी चिट्ठी

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के एक पदाधिकारी ने केंद्रीय चुनाव अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज पर फिलहाल के लिए रोक लगाने की मांग की है. विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली है. ऐसे में पार्टी का कहना है कि यह फिल्म लोकसभा चुनावों में लोगों को प्रभावित कर सकती है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार कोयम्बटूर स्थित पोलाची के जिला स्तरीय अधिकारी पीएस अरासू भूपति ने 21 मार्च को लिखी चिट्ठी में कहा था- सिनेमा प्रचार का बड़ा जरिया साबित होती है. मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ स्थानीय चुनाव अधिकारियों को लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने मांग की है कि इस फिल्म की रिलीज पर कम से कम 19 मई को होने वाले अंतिम चरण के मतदान तक रोक लगा दी जाए. हालांकि राज्य नेतृत्व की तरफ से फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. तमिलनाडु में यूं तो बीजेपी की कोई खास पकड़ नहीं है लेकिन अपनी जड़ें बढ़ाने के लिए राज्य की सत्ताधारी एआईएडीएमके के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया है. बीजेपी यहां की 39 लोकसभा सीटों...

पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने ली देश के पहले लोकपाल प्रमुख पद की शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को शनिवार को देश के पहले लोकपाल के रूप में शपथ दिलाई. आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी गई कि जस्टिस पीसी घोष को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शपथ दिलाई गई. President Kovind administered the Oath of Office to Justice Pinaki Chandra Ghose as Chairperson, Lokpal, at a ceremony held at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/flXLRbjWjg — President of India (@rashtrapatibhvn) March 23, 2019 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति घोष को मंगलवार को देश का पहला लोकपाल नामित किया गया था. कई हाईकोर्ट्स के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती, न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी के अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी को लोकपाल में न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है. सशस्त्र सीमा बल की पूर्व पहली महिला प्रमुख अर्चना रामसुंदरम, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, पूर्व आईआरएस अधिकारी महेंद्र सिंह और गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी इंद्रजीत...

इमरान खान का दावा- 'पाकिस्तान नेशनल डे' पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पाकिस्तान में 23 मार्च को नेशनल डे मनाया जाता है और उससे एक दिन पहले यानी बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दावा किया है कि भारत के पीएम मोदी ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है. न्यूज 18 की खबर के मुताबिक इमरान खान ने दावा किया है- पाकिस्तान नेशनल डे पर मोदी का मैसेज मिला, उन्होंने लिखा- मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता हूं. ये समय है कि उप-महाद्वीप के लोग आतंक और भयमुक्त होकर साथ में मिलकर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगति के लिए काम करें. आपको बता दें कि भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है. भारत 23 मार्च को आयोजित होने वाले पाकिस्तान नेशनल डे का बहिष्कार कर रहा है. वहीं पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है जिस वजह से भारत ने इसका बहिष्कार किया है. दरअसल 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब हुए हैं. इस हमले में सीआरफीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जि...

LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के दो जवान घायल

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पल्लनवाला, सुंदनबनी और नौशेरा सेक्टरों में रात भर मोर्टार दागे और गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि पल्लनवाला सेक्टर में घायल हुए सेना के दो जवानों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं शुक्रवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया. Jammu and Kashmir: Two terrorists eliminated by security forces in Hajin,Bandipora. Search operation in progress pic.twitter.com/dZsJ5yXs2O — ANI (@ANI) March 22, 2019 (एजेंसी से इनपुट के साथ) from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TounQk

सैम पित्रोदा बोले- पुलवामा हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं

राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे हमलों के बारे में ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन यह हमेशा होते रहते हैं. मुंबई में भी हमले हुए थे. हम उस वक्त भी प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने विमान भेज सकते थे. लेकिन वह सही नहीं होता. मेरे हिसाब से दुनिया के साथ डील करने का यह सही तरीका नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आठ लोग आते हैं और कुछ करते है तो इसके लिए आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोषी नहीं ठहरा सकते. कुछ लोग यहां आए और उन्होंने हमला किया इसके लिए पूरे देश को जिम्मेदार मानना बहुत बचकानी बात होगी. पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि क्या हमने पाकिस्तान में किस पर हमला किया? क्या हमनें वास्तव में 300 लोगों को मारा? पित्रोदा के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने इसे शर्मनाक बताया है. यही नहीं पित्रोदा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन भी किया है. उन्होंने बालाकोट की कार्रवाई का सबूत भी मांगा. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'सैम पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए एक तरफ तो व...

जम्मू कश्मीर: CRPF कैंप में जवान ने अपने ही तीन साथियों को मारी गोली

जम्मू कश्मीर के एक सीआरपीएफ कैंप में में बहस होने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार को कथित तौर पर गोली चलाई जिसमें उसके तीन साथी जवानों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन कैंप में यह घटना रात लगभग 10 बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है. मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेंद्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई. सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गएहैं. from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Wd2NY4

Holi 2019: होली के रंगों में डूबा है देश, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

होली के इस मौके पर पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है. देशभर में होली मनाई जा रही है. इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विपक्षी नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा- 'होली के उमंग भरे त्योहार के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं बधाई देता हूं. यह त्योहार वसंत ऋतु के उत्सव और परस्पर मेल-मिलाप एवं सौहार्द का अवसर है. मेरी कामना है कि रंगों का यह समागम हमारे परिवारों में और पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे.’ होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो — राष्ट्रपति कोविन्द — President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2019 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. एक संदेश में, उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली पूरे देश...

मनोहर पर्रिकर के जाने से दुख में डूबे हैं मथुरा के ये 32 गांव, इस तरह की थी मदद

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर के निधन से देश ही नहीं, मथुरा के नौहझील ब्लॉक के उन 32 गांवों में भी शोक छाया हुआ है जिनकी दिवंगत नेता ने अपनी ‘सांसद क्षेत्रीय विकास निधि’ से मदद की थी. पर्रिकर का 17 मार्च, रविवार को अग्नाशय के कैंसर से निधन हो गया था. उन्होंने अंतिम बार गोवा का मुख्यमंत्री बनने से पहले, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का सदस्य रहते मथुरा नौहझील ब्लॉक के 32 गांवों में पेयजल समस्या के निदान और इलाके की सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपए दिए थे. यह मदद पर्रिकर ने अपनी ‘सांसद क्षेत्रीय विकास निधि’ से की थी. अभी इन परियोजनाओं पर काम चल रहा है. नौहझील ब्लॉक के एक स्थानीय बीजेपी नेता राजेश कुमार ने बताया कि जब पर्रिकर राज्यसभा के सदस्य थे तब उनको यहां की समस्याएं बताई गईं और क्षेत्र की पेयजल समस्या और जर्जर पड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय विकास निधि से मदद मांगी गई थी. उन्होंने बताया, ‘पर्रिकर ने हमारी मांग सहर्ष स्वीकार कर ली. फिर वह गोवा के मुख्यमंत्री बने. इसके बावजूद उन्होंने सहायता राशि का उपयोग करने का सहमति पत्र जारी कर दिया था. ह...

पुलवामा हमले को ना तो भारत भूला है, ना ही भूलेगा: अजित डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार को कहा कि देश का नेतृत्व आतंकवाद के किसी भी कृत्य और इसे बढ़ावा देने वाले लोगों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 80वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में डोभाल ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को भारत न तो भूला है और न ही भूलेगा. 14 फरवरी को हुए इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. उन्होंने कहा ‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि देश का नेतृत्व इस तरह के (पुलवामा जैसे) आतंकी हमलों से और इसे बढ़ावा देने वालों से कारगर तरीके से निपटने में पूरी तरह सक्षम है.’ डोभाल की, पुलवामा हमले के जवाब में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक में अहम भूमिका मानी जाती है. पुलवामा हमला बीते तीन दशक में कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए भीषण हमलों में से एक है. डोभाल ने कहा ‘हमें क्या करना चाहिए ? हमारा रास्ता, हमारा उद्देश्य, हमारी प्रतिक्रिया और जवाब देने का समय क्या होना चाहिए ? इन सबके लिए देश का नेतृत्व सक्षम और साहस से भरा है. देश हर तरह की चुनौती से निपट सकता है और इसके लिए हमारे ...

पर्रिकर की विदाई: गोवा के मीरमार बीच पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार

गोवा के चार बार सीएम रह चुके मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार शाम निधन हो गया. पर्रिकर पिछले एक साल से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. पर्रिकर को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. पीएम मोदी ने पणजी स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि पर्रिकर के अच्छे कामों को सालों तक याद रखा जाएगा. वहीं पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बेहद भावुक हो गईं. Paid tributes to my friend Shri Manohar Parrikar. He personified humility, simplicity and compassion. The good work he has done will be remembered for years to come. pic.twitter.com/AX2o3yJZHe — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2019 पर्रिकर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. उधर केंद्र सरकार ने पर्रिकर के निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है, वहीं गोवा ने अपने मुख्यमंत्री के निधन पर ...

गोवा के नए सीएम की रेस में प्रमोद सावंत सबसे आगे, कुछ देर में होगी घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के बाद गोवा में गहराए सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम पद की रेस में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत सबसे आगे बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार बीजेपी की ओर से सीएम के लिए प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे के नाम सुझाए गए थे. प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष हैं जबकि विश्वजीत राणे मनोहर पर्रिकर कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री थे. वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रमोद सावंत को सीएम के तौर पर देखना चाह रही थी क्योंकि गोवा की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है. यही वजह है कि उनके नाम पर ही फिलहाल अंतिम मुहर लगी है. इसके पहले कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया था. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और विधायकों के नाम सौंपे. कांग्रेस ने इससे पहले मनोहर पर्रिकर की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हा...

जब पर्रिकर की आखिरी झलक पाने पणजी की सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन करने के लिए गोवा की राजधानी पणजी की सड़कों पर सोमवार को हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. पर्रिकर का पार्थिव शरीर यहां बीजेपी कार्यालय में लाया गया ताकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई दे सकें. पर्रिकर का पैनक्रिएटिक कैंसर कारण रविवार शाम को निधन हो गया था. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी कार्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर कला अकादमी ले जाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. तिरंगे में लिपटा पर्रिकर का पार्थिव शरीर जब बीजेपी कार्यालय में लाया गया तो वहां मातम छा गया और उनके सैकड़ों समर्थकों की आंखें नम हो गईं. मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे ट्रक ने पणजी के डोना पौला में उनके निजी आवास से पांच किलोमीटर की दूरी तय की. इस छोटे से तटीय राज्य से देश के रक्षा मंत्री बने पर्रिकर के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. राजधानी के केंद्र में बीजेपी कार्यालय के आसपास का इलाका लोगों से भर गया जहां वे पर्रिकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे. राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर का रविवार श...

पर्रिकर का मिरामार बीच पर सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर (63) का पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके निजी आवास पर रविवार को निधन हो गया. वह पिछले साल फरवरी से ही पैनक्रिएटिक कैंसर से जूझ रहे थे. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस के शाही ने रविवार के जारी एक आदेश में कहा कि रक्षा मंत्रालय से पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है. शाही ने एक परिपत्र (सर्कुलर) में कहा, 'सरकार ने फैसला लिया है कि दिवंगत हस्ती का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.' प्रदेश बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्रिकर का अंतिम संस्कार यहां मिरामार बीच पर सोमवार को शाम पांच बजे किया जाएगा. मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है. रविवार शाम को पर्रिकर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रात को उनके आवास पर ही रखा गया. उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह बीजेपी कार्यालय लाया गया, जहां पार्थिव शरीर एक घंटे तक रखा जाएगा. इसके बा...

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो चुका है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 63 साल की उम्र में पूर्व रक्षा मंत्री ने अंतिम सांस ली. पर्रिकर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. राष्‍ट्रपति ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. Extremely sorry to hear of the passing of Shri Manohar Parrikar, Chief Minister of Goa, after an illness borne with fortitude and dignity. An epitome of integrity and dedication in public life, his service to the people of Goa and of India will not be forgotten #PresidentKovind — President of India (@rashtrapatibhvn) March 17, 2019 गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी समय से बीमार चल रहे थे. वहीं अब उनकी निधन के खबर के बाद सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता उनके आवास डोना पौला पहुंचने शुरू हो गए हैं. मुख्यमंत्री के निजी आवास पर सबसे पहले पहुंचने वालों में राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा हैं. उनके घर के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य में पिछले एक साल से उतार-चढ़ाव...

लोकसभा चुनाव: UP में कांग्रेस ने एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए छोड़ी 7 सीटें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एसपी-बीसपी और आरएलडी के लिए 7 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्बर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, अखिलेश यादव की सीट (अगर चुनाव लड़ते हैं तो), मायावती की सीट (अगर चुनाव लड़ती हैं तो), अजित सिंह और जयंत चौधरी की सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी. राज बब्बर ने साथ ही कहा कि कांग्रेस कृष्णा पटेल की 'अपना दल पार्टी' को भी गोंडा और पीलीभीत की सीट दे रही है. राज बब्‍बर ने कहा कि हम धन्यवाद देते हैं कि हमारी विचारधारा का सम्मान करते हुए एसपी-बएसपी गठबंधन ने हमारे लिए 2 सीटें छोड़ी, अमेठी और रायबरेली छोड़ने के गठबंधन के फैसले के बाद अब कांग्रेस ने एसपी-बएसपी और आरएलडी गठबंधन के लिए यूपी में 7 सीट छोड़ने का ऐलान किया है. राज बब्बर ने 'जन अधिकार पार्टी' के साथ भी गठबंधन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में 7 सीटों का समझौता हुआ है. पांच सीट झांसी, चंदौली, एटा, बस्ती और एक और सीट पर जन अधिकार पार्टी के सिंबल पर और 2 सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, शिवपाल यादव ...

बिहार: NDA ने किया सीटों का बंटवारा, जानिए किसे मिली कौन सी सीट

बिहार में एनडीए के सहयोगी दल बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के सीटों पर फैसला हो गया. पटना में रविवार को तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे का ऐलान किया. बिहार में पहले से तय 17-17-6 के फॉर्मूले पर एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ है, जिसके तहत जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर, जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद ये लिस्ट जारी की. एनडीए ने सीटों के बंटवारे के साथ ही इस बात का भी ऐलान किया कि बहुत जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. जेडीयू को मिली कौन सी सीट- वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद और गया बीजेपी को मिली ये सीटें- पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद लोजपा को मिली सीटें- हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, अऱरिया, जमुई, नवा...

RSS नेता बोले- 2025 के बाद PAK बनेगा भारत का हिस्सा, कराची में खरीद सकेंगे घर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता का मानना है कि अगले 6 सालों में यानी 2025 के बाद पाकिस्तान भारत का हिस्सा बन जाएगा. दरअसल RSS के नेता इंद्रेश कुमार  'कश्मरी- आगे की राह' विषय पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा,  'आप लिखकर लीजिए 5-7 साल बाद आप कहीं कराची, लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट में मकान खरीदेंगे और बिजनेस करने का मौका मिलेगा.' इंद्रेश कुमार ने आगे कहा,47 के पहले पाकिस्तान नहीं था. लोग ये कहते हैं कि 1945 के पहले वह हिन्दुस्तान था. 25 के बाद फिर से वह हिन्दुस्तान होने वाला है.' न्यूज 18 के मुताबिक उन्होंने कहा, 'भारत सरकार ने पहली बार कश्मीर में सख्त लाइन दी है. क्योंकि सेना पॉलिटिकल विलपॉवर (राजनीतिक इच्छाशक्ति) पर ऐक्ट करती है. अब विलपॉवर पॉलिटिकली चेंज हो गई. इसलिए हम ये सपने लेके बैठे हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर के लिए इजाजत चीन से नहीं लेनी पड़ेगी. ढाका में हमने अपने हाथ की सरकार बनाई है. एक यूरोपियन यूनियन जैसा भारतीय यूनियन ऑफ अखंड भारत जन्म लेने के रास्ते पर जा सकता है.' पुलवामा हमले पर क्या बोले इंद्र...

Padma Awards 2019: इन 54 लोगों को मिले पद्म पुरस्कार, इन्हें मिला सर्वोच्च नागरिक 'पद्म विभूषण' का सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक गायिका तीजन बाई, लार्सन एंड टूब्रो के अध्यक्ष अनिल कुमार नाइक, वैज्ञानिक एस एन नारायणन, अभिनेता मनोज बाजपेयी और 106 वर्षीय पर्यावरणविद् सालूमरदा थीमक्का सहित 54 प्रसिद्ध नागरिकों को शनिवार को पद्म पुरस्कार प्रदान किए. तीजन बाई और नाइक को दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया. पौराणिक नदी सरस्वती का पता लगाने के लिए प्रयासरत आरएसएस नेता दर्शन लाल जैन, एमडीएच के संस्थापक सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी, चिकित्सा पेशेवर अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े, एन नारायणन, पर्वतारोही बछेंद्री पाल और पूर्व सीएजी वी के शुंगलु पद्म भूषण प्राप्त करने वालों में शामिल थे. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगियों राजनाथ सिंह, हर्षवर्धन, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल के साथ ही वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे. इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए 112 ‘प्रेरक’ हस्तियों का चयन किया गया और उनके नामों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी....

आतंकी मसूद अजहर बोला का बड़ा बयान, बालाकोट में कुछ नहीं हुआ, सब कुछ ठीक

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से उनके संगठन को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के मुखपत्र अल कलाम में छपे एक लेख में यह दावा किया गया है. न्यूज 18 की खबर के मुताबिक माना जा रहा है कि यह लेख मसूद ने ही लिखा है. लेख में दावा किया गया है कि संगठन के सभी सदस्य जिंदा हैं और सब कुछ ठीक है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस लेख में मसूद अजहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को खारिज किया है कि एयर स्ट्राइक से जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. अजहर ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि साबित करें कि वह कितने फिट हैं हालांकि, सूत्र ने कहा है कि यह तय करना मुश्किल है कि क्या अजहर वास्तव में इस लेख का लेखक है. फिर भी साप्ताहिक पत्र अल-कालम को व्यापक रूप से जैश-ए-मोहम्मद का मुखपत्र माना जाता है. JeM सरगना की सेहत खराब होने की रिपोर्ट पर अजहर ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि वह यह साबित करें कि वह कितने फिट हैं. लेख में आतंकी मसूद अजहर ने लिखा है- नरेंद्र मोदी के विपरीत, मैं पूर...

मसूद अजहर पर राजनाथ सिंह का बयान, कहा- चीन ने उसे क्यों बचाया ये समझना जरूरी

चीन ने एक बार फिर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा लिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने चौथी बार इस प्रस्ताव के विरोध में अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. इस प्रस्ताव के पक्ष में यूके, यूएस, फ्रांस और जर्मनी पहले से ही थे. मसूद को बचाने पर चीन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हमें ये समझने की जरूरत है कि चीन ने आखिर ऐसा क्यों किया? उन्होंने कहा कि मसूद अजहर के लिए चीन ने चौथी बार वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. भारत को चीन की मौजूदा स्थिति समझने की जरूरत है. राजनाथ सिंह ने कहा- चीन को समझाने की कोशिश जारी है यूएनएससी में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा- जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए चीन को समझाने की कोशिश जारी है. उन्होंने कहा- मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया जाना चाहिए ले...

फोरेंसिक रिपोर्ट में विवेकानंद रेड्डी की हत्या का खुलासा, SIT जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वायएसआर कांग्रेस नेता वायएस विवेकानंद रेड्डी की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है, जिसके मुताबिक विवेकानंद रेड्डी की हत्या हुई है. रिपोर्ट की मानें तो विवेकानंद रेड्डी की गुरुवार रात 11.30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हत्या की गई है. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस मामले की जांच SIT को सौंप दी है. आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस.विवेकानंद रेड्डी (68) को शुक्रवार को उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. दिवंगत विवेकानंद रेड्डी एमपी, एमएलए और एमएलसी रहे हैं. वो आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वायएस राजशेखर रेड्डी के भाई थे. विवेकानंद रेड्डी के परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटी है. वाईएसआर कांग्रेस विवेकानंद रेड्डी की हत्या की सीबीआई की जांच की मांग कर रही है. जिस पर आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर सीबीआई को ये केस सौंपा गया तो वो दोषियों को बचा लेगी. सीएम नायडू ने कहा, 'सबूतों को मिटाना गुनाह है. अब वाईएसआर कांग्रेस सीबीआई ज...

पुलवामा में आतंकवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने फिर एक आतंकी घटना को अंजाम दिया है. यहां आतंकियों ने एक शख्स को जबरन किडनैप करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी यहां 40 साल के एक व्यक्ति को जबरन उसके घर से ले गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के गुलजारपोरा में गुरुवार देर रात मंजूर अहमद लोन की हत्या की.’ उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकवादी लोन को डोगरीपोरा स्थित उसके घर से जबरन उठाकर ले गए और पास के गुलजारपोरा में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. दक्षिण कश्मीर में दो दिन के भीतर नागरिकों पर हुए हमले का यह तीसरा मामला है. अनंतनाग जिले के बीजबेहरा क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल कांफ्रेंस का एक कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया था और बुधवार को पुलवामा जिले में सेना के एक पूर्व जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JgUx7T

चारा घोटाला: लालू की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब

चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जमानत के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है. शुक्रवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने चारा घोटाला मामलों में जमानत का अनुरोध करने वाली लालू की अपील पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. Supreme Court issues notice to CBI on bail plea filed by Rashtriya Janata Dal (RJD) chief Lalu Prasad Yadav seeking bail in 3 fodder scam cases.A bench headed by Chief Justice Ranjan Gogoi sought response from CBI within two weeks. Yadav sought bail on medical grounds (file pic) pic.twitter.com/9ou2UuZXv5 — ANI (@ANI) March 15, 2019 लालू ने झारखंड हाईकोर्ट के 10 जनवरी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका दाखिल की थी. झारखंड हाईकोर्ट ने तीनों मामलों में लालू को जमानत नहीं दी थी. बता दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू का यहां इलाज...

मुंबई: CST रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज गिरने से 5 लोगों की मौत, 34 घायल

मुंबई के CST रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम तब हड़कंप मच गया जब वहां स्‍टेशन के बाहर बना फुट ओवरब्रिज ढह गया. इस हादसे में चार की मौत हो गई जबकि 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. CST रेलवे स्टेशन के पास सभी तरह से यातायात को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. BMC आपदा प्रबंधन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पीड़ित परिवार 1916, 9833806409, 022-22621855, 022-22621955 पर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार शाम जब लोग अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी स्‍टेशन से बाहर का फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा गिर पड़ा. हादसे में दो महिलाओं, अपूर्वा प्रभु और रंजना तांबे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों की चीख-पुकार सुन लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचा...

तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक की पहली बैठक शुरू

करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अहम बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक अटारी-वाघा सीमा पर भारत की तरफ हो रही है. Punjab: Talks begin between India & Pakistan to discuss and finalize the modalities for the #KartarpurCorridor, at Attari, Amritsar. pic.twitter.com/3dCZufpmak — ANI (@ANI) March 14, 2019 मीटिंग के लिए पाकिस्तान का डेलिगेशन उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह की अगुवाई में अटारी सीमा से भारत में आ गया है. भारतीय की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, बीएसएफ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और पंजाब सरकार के अफसर शामिल है. काफी कोशिशों के बाद आखिरकार तीन महीने बाद दोनों देशों के बीच इस कॉरीडोर को लेकर बातचीत हो रही है. बैठक के दौरान दोनों देश एक समझौते का मसौदा तैयार कर सकते हैं. भारत सितंबर तक डेरा बाबा नानक में 190 करोड़ की लागत से यात्री टर्मिनल का निर्माण करेगा, जो 15 हजार तीर्थयात्रियों के लिए होगा. मीटिंग से ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकी हाफिज सईद के करीबी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला से मुल...

चीन ने UN में मसूद अजहर को फिर बचाया, ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रद्द

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की भारत की कोशिश को एक और झटका लगा है. दरअसल, चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर रोक लगा दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की '1267 अल कायदा सैंक्शन्स कमेटी' के तहत अजहर को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने लाया था. गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी. इस हमले की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हो गया था. कमेटी के सदस्यों के पास प्रस्ताव पर आपत्ति जताने के लिए 10 दिन का वक्त था. यह अवधि बुधवार को (न्यूयॉर्क के) स्थानीय समय दोपहर तीन बजे (भारतीय समयनुसार बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे) खत्म होनी थी. संयुक्त राष्ट्र में एक राजनयिक ने बताया कि समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले चीन ने प्रस्ताव पर ‘तकनीकी रोक’ लगा दी. राजनयिक ने कहा कि चीन ने प्रस्ताव की पड़ताल करने के लिए और वक्त मांगा ...

मसूद अजहर मामले पर मोदी सरकार की विफल विदेश नीति फिर उजागर हुई: कांग्रेस

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के प्रयास में चीन द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक बार फिर से ‘विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति’ उजागर हुई. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'आज फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को चीन-पाकिस्तान गठजोड़ ने आघात पहुंचाया है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक दुखद दिन है.' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, '56 इंच वाली गले लगने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) और झूला-झुलाने के खेल के बाद भी चीन-पाकिस्तान का जोड़ भारत को ‘लाल-आंख’ दिखा रहा है. एक बार फिर एक विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई.' A sad day in the global fight against terrorism! China blocking Masood Azhar's designation as global terrorist reaffirms Chinese position of being an inseparable ally of terrorism’s breeding ground-Pakistan Sadly,Modiji's Foreign Policy has been a series of Diplomatic Disasters https://t.co/9m08uhjowj...

इथोपिया विमान हादसे के बाद भारत ने Boing 737 Max 8 एयरक्राफ्ट्स पर लगाया बैन

भारत ने इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को बैन कर दिया. विश्व के कई अन्य देशों ने भी इस तरह का कदम उठाया है. बता दें कि रविवार को हुई इस विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत हो गई थी. स्पाइस जेट के पास करीब 12 ऐसे विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास ऐसे पांच विमान हैं. नागर विमानन मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि डीजीसीए ने बोइंग 737-मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर फौरन प्रतिबंध लगा दिया है. ये विमान तब तक उड़ान नहीं भरेंगे, जब तक कि सुरक्षित परिचालन के लिए जरूरी सुधार और सुरक्षा उपाय नहीं कर लिए जाते. मंत्रालय ने कहा कि हमेशा की तरह यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुनिया भर के नियामकों, एयरलाइनों और विमान निर्माताओं के साथ करीबी परामर्श करना जारी रखेंगे. बता दें कि इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदिस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी. बीते करीब पांच महीने में...

DGCA का बड़ा फैसला, शाम चार बजे के बाद देश में नहीं उड़ेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स 8 (Boeing 737 Max 8) विमानों का परिचालन शाम चार बजे के बाद रोक दिया जाएगा. यह फैसला कुछ दिन पहले इथोपियन एअरलाइंस के एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर लिया गया है. इस हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी. मंगलवार रात डीजीसीए ने इस फैसले की घोषणा की थी कि भारतीय एअरलाइन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे इन विमानों का परिचालन रोक दिया जाएगा. डीजीसीए के अधिकारी ने बुधवार सुबह कहा, 'हम भारतीय एअरलाइनों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन आज शाम चार बजे तक बंद कर देंगे.' Directorate General of Civil Aviation: The time line is to cater to situations where aircraft can be positioned at maintenance facilities and international flights can reach their destinations. https://t.co/PXG1TLSqse — ANI (@ANI) March 13, 2019 शाम चार बजे से विमानों का परिचालन बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अंतर...

CWC बैठक: मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं लेकिन असली पीड़ित जनता है- सोनिया गांधी

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस मंगलवार यानी आज गुजरात में अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि सरकार की खराब नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था गिरी है. साथ ही मनमोहन सिंह ने कहा कि आज लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार आज झूठा प्रचार कर रही है. वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर पीड़ित बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सोनिया गांधी ने कहा, राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही है. मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं जबकि असली पीड़ित जनता है. बता दें कि कांग्रेस कमिटी की बैठक आज गुजरात में 58 साल बाद हो रही ...

समझौता एक्सप्रेस मामला: NIA ने टाला फैसला, 14 मार्च को अगली सुनवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने 2007 समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में अपने निर्णय को टाल दिया और मामले की तारीख 14 मार्च तय की. विशेष अदालत ने यह फैसला एक पाकिस्तानी महिला की याचिका के बाद किया जिसमें दावा किया गया है कि उसके पास मामले से जुड़े कुछ सबूत हैं. एनआईए के वकील रंजन मल्होत्रा ने बताया कि राहिला एल वकील की तरफ से एक अधिवक्ता ने यह याचिका दायर की है. याचिका दायर किये जाने के बाद विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने मामले की तारीख 14 मार्च तय की. इस मामले में अंतिम बहस छह मार्च को पूरी हो गई थी और फैसला 11 मार्च को सुनाया जाना था. पानीपत के पास 18 फरवरी, 2007 को समझौता एक्सप्रेस के दो डिब्बों में हुए विस्फोटों में 68 लोग मारे गये थे जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक थे. समझौता एक्सप्रेस को अटारी एक्सप्रेस भी कहा जाता है. यह द्वि-साप्ताहिक ट्रेन भारत में दिल्ली और अटारी और पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलती है. एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आठ लोगों के नाम आरोपियों के रूप में लिए थे. नबा कुमार सरकार उर्फ स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर...

Ethiopian Airlines Plane Crash: छह भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत, सुषमा स्वराज ने Indian Embassy को दिया मदद का निर्देश

इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह क्रैश (Ethiopian Plane Crash) हो गया. इस हवाई दुर्घटना में विमान में सवार छह भारतीय नागरिकों समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई. यह विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद क्रैश हो गया. #EthiopianAirlineCrash: 157 killed on board, Four Indians among deadhttps://t.co/7GQctI2csy pic.twitter.com/huGs3dYgep — Doordarshan News (@DDNewsLive) March 11, 2019 एयरलाइन के सीईओ टी. गेब्रेमरियम ने बताया कि विमान ने अदीस अबाबा के बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से रविवार सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरा था. लेकिन ईटी 302 छह मिनट बाद सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर राजधानी के दक्षिणपूर्व में करीब 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मारे गए यात्रियों में 35 देशों के नागरिक और संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के पासपोर्ट वाला एक व्यक्ति शामिल है. इथोपियन एयरलाइन ने बताया कि मृतकों में सबसे ज्यादा 32 लोग केन्या के हैं. इसके बाद कनाडा के 18, इथोपिया के नौ, इटली, चीन और अमेरिका के आठ-आठ नागरिक शामिल हैं. मृतकों में ब्रिटेन औ...

जब विशेष विमान छोड़ कमर्शियल फ्लाइट से दिल्ली पहुंची निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नई दिल्ली पहुंचने के लिए विशेष विमान के बजाए कमर्शियल फ्लाइट का इस्तेमाल किया. ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. दरअसल उन्हें विशेष विमान के जरिए चेन्नई से दिल्ली आना था, लेकिन इस बीच लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया और चुनाव आचार संहिता लागू हो गई. बीजेपी ने बयान जारी कर बताया कि सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिस दौरान उन्होंने सरकारी कार और एस्कॉर्ट  गाड़ियों का भी इस्तेमाल नहीं किया. वह बीजेपी के एक नेता की कार से एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे उन्हें छोड़ने टर्मिनल तक नहीं आएं. क्या है आदर्श आचार संहिता? आदर्श आचार सहिंता राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए कुछ निर्देश होते हैं और हर पार्टी और उम्मीदवारों को इन नियमों का पालन करना होता है. इनका पालन नहीं करने पर उम्मीदवारों या पार्टियों पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ह...

पाकिस्तान पर भारत का 'जल-प्रहार', रोका नदियों का पानी, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई लगातार जारी है. बालाकोट में आतंकी कैम्पों में हवाई हमले, पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने के बाद अब भारत ने पाकिस्तान पर पानी से प्रहार किया है. भारत ने पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी रोकने का ऐलान किया हैं. केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर जाने वाली तीन नदियों का पानी भारत ने रोक दिया है. [caption id="attachment_129686" align="alignnone" width="1002"] (फोटो: फेसबुक से साभार)[/caption] राजस्थान में बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मेघवाल ने बताया कि पाकिस्तान में बहने वाली पूर्वी नदियों के 0.53 मिलियन एकड़ फीट पानी को रोक दिया गया है और इसे संग्रहित किया गया है. जब भी राजस्थान या पंजाब को इसकी जरूरत होगी, उस पानी का उपयोग पीने और सिंचाई के लिए किया जा सकता है. 14 फरवरी को पुलवामा अटैक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे. हमले की जिम्मेदा...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर मारा गया, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया है. ये आतंकी पुलवामा अटैक के मॉड्यूल का हिस्सा थे. मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांड मुदस्सिर और सज्जाद खान शामिल हैं. मुदस्सिर दो साल से कश्मीर में आंतकी हमलों में सक्रिय था. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में मुदस्सिर ने ही आईईडी प्लांट की थी. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक मुदस्सिर ने आतंकी कामरान के साथ मिलकर पुलवामा हमले के लिए एक गाड़ी में आईडी किट लगाई थी जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए किया गया था.  इसके अलावा सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश आतंकी सज्जाद को मार गिराया है. सज्जाद पर हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी खरीदने में मदद का आरोप था.साथ ही सुरक्षाबलों ने एनकाउन्टर में एक पाकिस्तानी आतंकी को भी मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को ये पुलवामा अटैक पर कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. from L...

धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में सैनिकों और सुरक्षाबलों के लिए Musical Fountain कार्यक्रम

मुकेश और नीता अंबानी ने 6 मार्च को लगभग 2000 वंचित बच्चों के साथ धीरुभाई अंबानी स्क्वायर का उद्घाटन किया था. अंबानी ने इसे मुंबईवासियों को समर्पित किया है. मुकेश और नीता अंबानी अब भारत के सशस्त्र बलों, पुलिस और उनके लगभग 7000 सदस्यों के लिए दो विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो आयोजित कर रहे हैं. इस शो को मंगलवार, 12 मार्च को सुरक्षा बलों के सम्मान में और उनके बेटे आकाश की श्लोका के साथ शादी के लिए सैनिकों और पुलिस वालों के आशीर्वाद लेने के लिए आयोजित किया जाएगा. सशस्त्र बलों के लिए आयोजित म्यूजिकल फाउंटेन और डांस शो में शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ साथ पानी के फव्वारे के साथ मंत्रमुग्ध करने वाले लाइट शो होंगे. शो भगवान कृष्ण की रास लीला, राधा और वृंदावन की गोपियों के भक्ति के प्राचीन विषय पर आधारित है. इस शो में 150 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भाग ले रहे हैं. आकाश और श्लोका की शादी के उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण यह विशेष प्रदर्शन है. इसे धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में आयोजित किया जाएगा, जो मुंबई के Jio World Center में स्थित है. धीरूभाई अंबानी स्क्वायर एक बड़ी सभा स्थल के रूप में काम कर...

लंदनः खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर भारतीयों पर किया हमला

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान समर्थित कुछ हमलावरों ने ब्रिटिश इंडियन लोगों पर हमला किया है. कहा जा रहा है कि यह हमला भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के विरोध में किया गया है. पगड़ी पहने हुए हमलावरों ने उच्चायोग के बाहर भारत विरोधी नारे लगाए. न्यूज 18 की खबर के अनुसार उस वक्त उच्चायुक्त के बाहर खड़े लोग वीजा पाने का इंतजार कर रहे थे. हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे. Pro-Khalistani people allegedly supported by ISI attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. pic.twitter.com/orNSJipObs — ANI (@ANI) March 10, 2019 माना जा रहा है कि ये सब पाकिस्तान के इशारे पर किया गया. बता दें कि पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. अमेरिका ने सीधे तौर पर पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवादियों को शरण देना बंद करे.14 फरवरी को हुए पुलावामा हमले का जवाब द...

गाजियाबादः CISF के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- देश की सुरक्षा में निभाते हैं अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने CISF के पथ संचलन की सलामी ली. न्यूज 18 की खबर के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने में सीआईएसएफ एक महत्वपूर्ण इकाई है. 50 साल तक लगातार हजारों लोगों ने आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित किया है, तब जाकर ऐसा संगठन बनता है. PM at CISF's 50th Raising Day in Ghaziabad: Your achievement is imp bcos when neighbour is hostile, incapable to fight war, conspiracies to hit the nation internally find a safe haven there&terrorism shows its face in different forms then protecting the nation becomes challenging pic.twitter.com/msgBFUp7qg — ANI (@ANI) March 10, 2019 सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक संगठन को सुरक्षा देना, जहां 30 लाख तक लोग आते हों, जहां हर चेहरा अलग हो, सबका व्यवहार अलग हो. ये काम किसी वीआईपी को सुरक्षा द...

चुनाव प्रचार में सेना के जवानों की तस्वीर या नाम का इस्तेमाल न करें पार्टी- EC

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी राजनीतिक पार्टी सेना के जवानों के नाम या तस्वीर का इस्तेमाल न करें. चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. न्यूज 18 के मुताबिक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 2 मार्च को अपलोड किए गए आदर्श आचार संहिता पर मैनुअल में भी इसका जिक्र है. मैनुअल में लिखा गया है, 'रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया कि कुछ राजनीतिक दल, नेता और उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के दौरान विज्ञापनों में रक्षा कर्मियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव आयोग से इस संबंध में उपयुक्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था. ' चुनाव आयोग की ओर से अपलोड किए गए मैनुअल में कहा गया है कि - 'चुनाव आयोग, सभी राजनीतिक दलों से कहता है कि वे अपने उम्मीदवारों / नेताओं को सलाह दें कि वे अपने चुनाव प्रचार / अभियान के तहत रक्षा कर्मियों या आयोजनों की तस्वीरों को विज्ञापनों में शामिल करने से बचें.' पत्र में क्या कहा चुनाव आयोग ने? चुनाव आयोग की ओर से 437/6/INST/2013/CC&BE, dated 04.12.2013 राजनीतिक दलों को...

ये खास मेहमान शिरकत करेंगे आकाश अंबानी और श्र्लोका मेहता की शादी में

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी शनिवार को बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी का समारोह मुंबई में होगा. इस शादी में आकाश की बहन ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ मौजूद रहेंगी. इसके साथ ही पीरामल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाती भी शादी समारोह में पहुंचेंगे. शादी की विशिष्ट अतिथि सूची में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और उनकी पत्नी, ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर, Google के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजलि पिचाई, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि शामिल हैं. गेस्ट लिस्ट में कई अन्य कॉर्पोरेट और वैश्विक लीडर्स शामिल हैं. इसमें सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जे वाई ली, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य क्रिस्टोफ डी केपर, सऊदी सरकार के मंत्री खालिद अल फलीह, बेल्जियम के राजनीतिज्ञ और यूरोपीय संसद के सदस्य वेरोनिक डी पेपर, नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स शामिल हैं. इसके साथ ही सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख यासिर अल-र...

नोएडा में ब्लू लाइन मेट्रो का हुआ विस्तार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज ग्रेटर नोएडा में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में एक समारोह के दौरान इसका उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा से वीडियो लिंक के जरिए बुलंदशहर के खुर्जा में 1320 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी. इससे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया. समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे. इस एलिवेटिड खंड पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी छह स्टेशन हैं. इससे लोगों को सेटलाइट शहर से राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने में सुविधा होगी. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- इसकी सेवा शाम चार बजे से शुरू हो रही है. इस नए खंड पर व्यस्त घंटों में हर पा...

जैश के प्रवक्ता की तरह पेश आ रहा है पाक, आतंक पर नहीं ले रहा कोई एक्शन: विदेश मंत्रालय

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आतंकवाद पर पाकिस्तान की सुस्ती पर फिर से सवाल उठाए. रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान भारत की ओर से सबूत दिए जाने के बाद भी आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि 'नए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ 'नया' एक्शन लेते दिखना चाहिए.' #WATCH Ministry of External Affairs (MEA) Spokesperson, Raveesh Kumar: If Pakistan claims to be a 'Naya Pakistan' with 'nayi soch' then it should demonstrate 'naya action' against terrorist groups and cross border terrorism in support of its claims. pic.twitter.com/Ji7ZBZsVjc — ANI (@ANI) March 9, 2019 रवीश कुमार ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हमला हुआ, जिसकी जिम्मेदारी लेने से पाकिस्तान बचा. उन्होंने पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल उठाए, जिसमें वह लगातार कह रहा था कि भारत के दो विमान नष्ट हुए हैं. इसे झूठी बात कहते हुए रवीश कुमार ने कहा कि 'अगर पाकिस्तान दावा करता है कि उसके पास दूसरे भारत...

पंचों के दर पर रामलला: राम को नजरिए नहीं जज्बातों के चश्मे से देखें हुजूर!

आखिरकार राम जन्‍मभूमि मामले को अब मध्‍यस्‍थता से सुलझाने के लिए 9 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिण भारत के तीन प्रोफेशनल लोगों का नाम तय किया है. इनमें जानें-माने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक श्री श्री रविशंकर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मोहम्‍मद इब्राहिम कुलीफुल्‍लाह और वरिष्‍ठ वकील श्रीराम पंचू के नाम शामिल हैं. जस्टिस कुलीफुल्लाह को छोड़कर दोनों सदस्यों को विवादित मामले में हाथ आजमाने का बड़ा अनुभव है. प्रयास को कामयाबी से कतई नहीं जोड़ा जा सकता है. पिछले प्रयागराज में संतों और विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर यही निर्णय आया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक इंतजार करना चाहिए. अब सुप्रीम अदालत कह रही है कि उन्हें पंचों के फैसले का इंतजार है. वर्षों बाद आज अदालत ने जिस भावना को आधार बनाते हुए आपसी सहमति से राय बनाने पर जोर दिया है ,यही बात तो संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कह रहे थे. उन्होंने विवाद के समाधान का फार्मूला भी दिया था. बातचीत से हल नहीं? दिल्ली में भविष्य का भारत के आयोजन में मैंने यही सवाल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी से पूछा था 'राम' इस देश की परंपर...

वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए चुनाव आयोग जाएं याचिकाकर्ता: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव में ‘बोगस वोटिंग’ पर रोक लगाने के लिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) को ‘आधार’ से जोड़ने के विषय पर विचार करना चुनाव आयोग के दायरे में आता है. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की सदस्यता वाली पीठ ने इस सिलसिले में एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता यदि चुनाव आयोग के आदेश से संतुष्ट नहीं हों, तो उनके पास फिर से सुप्रीम कोर्ट का रूख करने के विकल्प खुले हुए हैं. कोर्ट ने कहा, 'इस वक्त हम जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार नहीं कर सकते. इसके बजाय हम याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग का रूख करने को कहेंगे, जिसके बाद चुनाव आयोग इस विषय में एक तर्कसंगत आदेश जारी करेगा.' पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि यदि याचिकाकर्ता तब भी संतुष्ट नहीं हों, तो फिर से कोर्ट का रूख करने के लिए उनके पास विकल्प खुले हैं. दरअसल, अधिवक्ता और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने यह पीआईएल दायर कर चुनाव आयोग को इस बारे में एक निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह ‘आधार’ आधारित चुनाव प्रक्रिया लागू क...

बीकानेर में लड़ाकू विमान MIG 21 क्रैश, नाल एयरबेस के पास हुआ हादसा

राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश हो गया है. बीकानेर में यह हादसा वायु सेना के नाल एयरबेस के पास शोभासर के पास हुआ. ग्रामीणों ने धुंआ और धूल के गुबार के साथ ही पायलट को पैराशूट से नीचे उतरते देखा और मौके की ओर दौड़ कर पहुंचे. सूचना के तत्काल बाद एयर फोर्स के अधिकारी, बीकानेर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. प्रारम्भिक तौर पर हादसे के पीछे कारण तकनीकी खामी बताया जा रहा है. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हाल ही पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मिग-21 ने ही ढेर किया था. मिग-21 बाइसन के हमले के बाद पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान एलओसी के पास पीओके में ढेर हुआ था. 28 फरवरी को सेना की ओर से जारी किए गए बयान में साफ कहा गया था कि पाकिस्तान के एक F-16 लाड़कू विमान को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन ने ढेर किया था. बता दें कि पिछले साल नवंबर में तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वायुसेना के हाकिमपेट हवाई अड्डे से रवाना हुआ...

राम मंदिर से पहले भी कई मुद्दों में मध्यस्थता कर चुके हैं श्रीराम पंचू

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या मामले में मध्‍यस्‍थता के आदेश दिए हैं. इसके लिए पैनल गठित करने का भी आदेश है. मध्‍यस्‍थता पैनल में तीन सदस्‍य शामिल होंगे. जिसमें श्री श्री रविशंकर, श्रीराम पंचू और कलिफुल्‍लाह शामिल किए गए हैं. कलिफुल्लाह मध्‍यस्‍थता बोर्ड के अध्‍यक्ष होंगे. चार हफ्ते में मध्यस्थता पैनल गठित कर, आठ हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. आइए जानते हैं कौन हैं श्रीराम पंचू. -अयोध्‍या मामले में मध्‍यस्‍थता पैनल के तीन सदस्यों में शुमार श्रीराम पंचू वरिष्ठ वकील हैं. -उन्हें बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 'इंडिया डे' अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. -पंचू पहले भी कई मुद्दों में मध्यस्थता मध्यस्थता के लिए जाने जाते रहे हैं. पंचू ने कब और कहां निभाई मध्यस्थ की भूमिका -पंचू मध्यस्थता पर दो किताबें लिख चुके हैं. -पंचू को असम और नगालैंड के बीच 500 स्क्वैयर फीट से जुड़े विवाद की मध्यस्थता की जिम्मेदारी मिल चुकी है. -मुंबई में पारसी कम्युनिटी के पब्लिक डिस्प्युट सहित कई केस में मध्यस्थता की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है. -इन्होंने कई इंटरनेशनल कॉमर्शियल डिस्प्युट में भी मध्यस्...

मुकेश अंबानी ने मुंबई पुलिस को भेजी मिठाई, आकाश और श्लोका की 9 मार्च को शादी

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई महानगर के लगभग 50,000 पुलिस कर्मियों को मिठाई के डिब्बे भेजे हैं. मुंबई के प्रत्येक पुलिस स्टेशन को अंबानी परिवार की तरफ से मिठाई के डिब्बे मिले हैं. नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को मुंबई में होगी. मिठाई के डिब्बे के साथ एक छोटा सा कार्ड भी है जिस पर मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों के नाम से संदेश है जिसमें उन्होंने अपने परिवार के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं. एक पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि मुझे पुलिस स्टेशन से मिठाई का डिब्बा मिला और पता चला कि यह अंबानी परिवार द्वारा उनके बेटे की शादी के अवसर पर भेजा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुनिया का 13वां सबसे अमीर शख्स जब अपनी खुशियां पुलिस कर्मियों के साथ साझा करता है तो अच्छा लगता है. यह एक शुभ सकेंत है. from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2H7Ve1x

कौन हैं जस्टिस इब्राहिम कलीफुल्ला? सुलझाएंगे राम मंदिर विवाद जैसा बड़ा मुद्दा

सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके जस्टिस इब्राहिम कलीफुल्ला राम जन्मभूमि-बाबारी मस्जिद विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे. कलीफुल्ला जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं. अप्रैल 2012 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था. न्यूज 18 की खबर के अनुसार फिलहाल वह रिटायर हो चुके हैं लेकिन अपने कई बड़े फैसलों के लिए कलीफुल्ला जाने जाते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) को पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया में उन्होंने जस्टिस लोढ़ा के साथ मिलकर काफी काम किया था. मूल रूप से तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में कराईकुडी के रहने वाले जस्टिस कलीफुल्ला का जन्म 23 जुलाई 1951 को हुआ था. जस्टिस कलीफुल्ला का पूरा नाम फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला है. उन्होंने 20 अगस्त 1975 को बतौर वकील अपने कानूनी करियर की शुरुआत की थी. वह श्रम कानून से संबंधित मामलों में सक्रिय वकील थे. उन्होंने कई सार्वजनिक और निजी कंपनियों के साथ-साथ राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों का भी प्रतिनिधित्व किया है. न्यायमूर्ति कलीफुल्ला बाद में तमिलनाडु राज्य विद्युत बोर्ड के स्थायी वकील भी रहे थे. आपको बता द...

अयोध्या भूमि विवाद: मध्यस्थता पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिए इसे मध्यस्थता के लिए सौंपने के बारे में शुक्रवार को अपना आदेश सुनाएगा. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने बुधवार को इस मुद्दे पर विभिन्न पक्षों को सुना था. पीठ ने कहा था कि इस भूमि विवाद को मध्यस्थता के लिए सौंपने या नहीं सौंपने के बारे में बाद में आदेश दिया जाएगा. इस मामले में निर्मोही अखाड़ा के अलावा अन्य हिन्दू संगठनों ने इस विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजने के शीर्ष अदालत के सुझाव का विरोध किया था, जबकि मुस्लिम संगठनों ने इस विचार का समर्थन किया था. शीर्ष अदालत ने विवादास्पद 2.77 एकड़ भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर बांटने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपील पर सुनवाई के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था. संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एसए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल न...