
14 जून से रूस में शुरू हो रहे 21वें फीफा विश्वकप में 32 टीमें चैम्पियन बनने के लिए जोरआजमाइश करेंगी। ये मुकाबले रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा लुझनिकी स्टेडियम, सबसे महंगा क्रिस्टोवस्की स्टेडियम और फैबर अंडे के आकार का फिस्ट स्टेडियम भी शामिल है। क्रिस्टोवस्की को बनाने में लगभग 11,418 करोड़ रुपए लगे हैं। विश्वकप के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले सभी स्टेडियम को बनाने और उनके रेनोवेशन (पुनर्निर्माण) में लगभग 5,803 लाख डॉलर (करीब 38,982 करोड़ रुपए) खर्च किए हैं। जबकि, पिछली बार ब्राजील में 3,600 लाख डॉलर ही खर्च हुए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें