
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला। करीब 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी आई। 5 बजे ही अंधेरा छा गया और बारिश हुई। खराब मौसम के चलते दिल्ली आने वाली 27 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में तूफान-बिजली गिरने से 26 और महाराष्ट्र के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 5 राज्यों में खराब मौसम से हुए हादसों में 48 की जान गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र को कवर करते हुए मानसून तेजी से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। मुंबई, ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sJvDDn
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें