तालिबान ने ईद पर संघर्षविराम का एलान किया, 17 साल में पहली बार अफगानिस्तान सरकार को ऐसा प्रस्ताव दिया https://ift.tt/2HzO022 अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने ईद के मद्देनजर सरकार के संघर्षविरामके प्रस्ताव को मान लिया है। फर्क इतना है कि राष्ट्रपति अब्दुल गनी ने सात दिन संघर्ष विराम की बात रखी थी, लेकिन आतंकी संगठन सिर्फ तीन दिन के लिए राजी हुआ है। बता दें कि 2001 में अमेरिका से संघर्ष शुरू होने के बाद ये पहली बार है कि तालिबान ने सुरक्षाबलों के साथ ऐसा समझौता किया हो। हालांकि, संगठन ने चेतावनी भी दी है कि अगर इस दौरान उस पर किसी तरह का हमला किया जाता है या युद्ध छेड़ा जाता है तो वह माकूल जवाब देगा। इसके अलावा आतंकियों ने विदेशी सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की भी बात कही। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBKF4O
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें