केजरी के धरने के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 18 जून को सुनवाई, राजनाथ से मिले उपराज्यपाल https://ift.tt/2HPoXZ0 दिल्ली के अफसरों की कथित हड़ताल खत्म कराने समेत 3 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 4 मंत्रियों का धरना जारी है। वे 11 जून से उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर (सचिवालय) में डेरा डाले हुए हैं। इसबीच, गुरुवार को उपराज्यपाल बैजल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। उनके बीच दिल्ली के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के धरने को असंवैधानिक बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर हुई है, इस पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें