पेट्रोल आज 21 पैसे और डीजल 16 पैसे तक सस्ता, तेल की कीमतों में लगातार 13वें दिन कटौती https://ift.tt/2JrEy6O तेल की कीमतों में 13वें दिन भी गिरावट जारी है। सोमवार को पेट्रोल 21 पैसे तक और डीजल 16 पैसे तक सस्ता हुआ। कटौती के बाद दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी सबसे ज्यादा हैं। यहां पेट्रोल 84.41 रुपए और डीजल 72.35 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चारों महानगरों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट सबसे कम हैं। यहां कटौती के बाद पेट्रोल 76.58 रुपए और डीजल 67.95 रुपए प्रति लीटर है। 29 मई से अब तक पेट्रोल पर 1 रुपए 95 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 45 पैसे कम किए गए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें