जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम, बीएसएफ के 4 जवान शहीद https://ift.tt/2JyS3lb सांबा सेक्टर के रामगढ़ में पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद और 3 जख्मी हो गए। जख्मी जवानों को जम्मू के सतवारी स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रामगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग शुरू की गई, जो बुधवार सुबह 4:30 बजे तक चली। बीएसएफ के मुताबिक, सांबा सेक्टर के रामगढ़ में बाबा चमलियाल के सालाना उर्स से पहले पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम तोड़ा गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें