सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

60 साल बाद इटली नहीं खेल रहा वर्ल्ड कप, टॉप-10 की इकलौती टीम चिली विश्व कप से बाहर

रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में अब 7 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इसमें भाग लेने वाली टीमों पर लगी हुईं हैं। फुटबॉल प्रशंसक अभी से गणित लगाने लगे हैं कि किस टीम का दावा कितना मजबूत है। वहीं, इसकी भी चर्चा है कि आखिर 4 बार की विश्व कप विजेता इटली और फीफा रैंकिंग की टॉप-10 टीमों में शामिल चिली फुटबॉल के इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए क्यों नहीं क्वालीफाई कर सके। इटली ने पहली बार 1934 में फुटबॉल विश्व कप में भाग लिया था, तब से अब तक 84 साल के इतिहास में महज 3 मौके ही ऐसे आए हैं, जब 'अजूरी' के नाम से प्रसिद्ध यह टीम वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले सकी है। वहीं 2015 और 2016 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका कप जीतने वाली चिली का भी वर्ल्ड कप में न उतरना प्रशंसकों को निराश कर रहा है। 2010 में फाइनल खेलने वाली नीदरलैंड भी इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। हालांकि पेरू इस बार 36 साल बाद विश्व कप में अपनी चुनौती पेश करेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LtPttc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S