
रूस में 14 जून से 21वां फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप होना है। इसमें 32 टीमों के 736 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में इनके प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फुटबॉल के मैच का सबसे रोमांचक पहले गोल होता है। हालांकि रूस जाने वाले फुटबॉलर्स में से 53 यानी 7.2 फीसदी ही ऐसे हैं, जो इससे पहले हुए विश्व कप में गोल कर सके हैं। इनमें जर्मनी के थॉमस मुलर सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 मैच में 10 गोल किए हैं। विश्व कप से पहले जारी रेटिंग में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। नेमार ने विश्व कप में 5 मैच में 4 गोल किए हैं। गोल औसत के में मेसी-रोनाल्डो सिर्फ एक वर्ल्ड कप खेलने वाले नेमार से भी पीछे हैं। मेसी ने 5 और रोनाल्डो ने केवल 3 गोल किए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LDICxb
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें