सेशेल्स के राष्ट्रपति ने दिल्ली दौरे से 9 दिन पहले भारत के साथ रद्द किया नौसैन्य अड्डा बनाने का करार https://ift.tt/2lgR0b0 सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने कहा है कि भारत के साथ असम्पशन द्वीप पर नौसैनिक बेस बनाने की परियोजना पर अब आगे काम नहीं होगा। इसके बजाय सेशेल्स खुद द्वीप पर सैन्य सुविधाएं तैयार करेगा। भारत और सेशेल्स के बीच परियोजना पर 2015 में समझौता हुआ था। दोनों देशों ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया था। लेकिन, कुछ ही दिन पहले परियोजना की जानकारी लीक हो गई थी। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने फॉरे का विरोध शुरू कर दिया था। फॉरे इसी महीने 26 तारीख को द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर आने वाले हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें