फेसबुक ने माना- यूजर के की-बोर्ड और माउस के मूवमेंट पर भी नजर रखते हैं; फोन में कितनी बैटरी बची ये भी पता https://ift.tt/2JDAnVm कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक विवाद के बाद उपजे सवालों पर फेसबुक ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन यूएस सीनेट को अपने जवाब दिए। जिसमें उसने माना है कि वो यूजर की निजी जानकारी, पसंद-नापसंद जानने के लिए उसके कम्प्यूटर की-बोर्ड और माउस के मूवमेंट तक पर नजर रखता है। यानी अगर आपके कम्प्यूटर पर फेसबुक लॉगइन है, तो माउस के हर क्लिक और की-बोर्ड के हर इस्तेमाल की खबर फेसबुक तक पहुंच रही है। इस जानकारी से फेसबुक ये पता लगाता है कि यूजर किस तरह के कंटेंट पर कितनी देर तक ठहर रहा है। इसी के हिसाब से वो उस यूजर को विज्ञापन दिखाता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें