भय्यू महाराज ने इंदौर में खुदकुशी की, घर पर खुद को गोली मारी; मॉडलिंग के बाद आध्यात्मिक गुरु बने थे https://ift.tt/2JtTW2t अध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज (50) ने मंगलवार को यहां अपने घर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्हें शहर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि वहां पहुंचने से आधा घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले भय्यू महाराज ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। बाद में आध्यात्म की राह पर चले गए। घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ महीने पहले ही उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें