जस्टिस गोगोई के सीजेआई बनने पर शक की वजह नहीं, पहले सरकार को नाम तो मिले: कानून मंत्री https://ift.tt/2JYPGEg कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को जस्टिस रंजन गोगोई को अगला चीफ जस्टिस बनाए जाने की अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी को केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। इसकी कोई वजह नहीं है। रिटायरमेंट से पहले सीजेआई सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज का नाम भेजते हैं, फिर केंद्र इस पर फैसला लेता है। जब तक कोई नाम नहीं भेजा जाता, यह पूछना काल्पनिक है। सीजेआई दीपक मिश्रा का कार्यकाल 2 अक्टूबर को खत्म होगा। जस्टिस गोगोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों में शामिल थे। सीजेआई के लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें