मोची को सम्मान से फुटवेयर इंजीनियर कहते तो बचा रहता पेशा: नरेंद्र सिंह तोमर https://ift.tt/2K2KySM सोमवार को ‘दैनिक भास्कर’ के ‘प्रश्न पूछिए @ भास्कर न्यूजरूम’ प्रोग्राम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिसके हाथ में हुनर होगा, उसे रोजगार पाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि देश में मोची को लेदर या फुटवेयर इंजीनियर कहकर सम्मान दिया जाता तो उनका पेशा खत्म नहीं होता। भास्कर ने अपने पाठकों के लिए प्रश्न पूछिए @ भास्कर न्यूजरूम श्रृंखला की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के लिए पाठकों से प्रश्न मंगवाए जाएंगे। इस कड़ी में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए सवाल आमंत्रित किए और जिसमें 31.2% लोगों ने पूछा- सरकार रोजगार के लिए क्या कर रही है? आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें