शाह का राहुल से सवाल- कांग्रेस नेताओं और लश्कर-ए-तैयबा के बीच फ्रीक्वेंसी मैच कैसे हो रही है? https://ift.tt/2K3lZ8Z महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापसी के बाद शनिवार को पहली बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जम्मू पहुंचे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर रैली में कहा- कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद बयान देते हैं और लश्कर-ए-तैयबा तुरंत उसका समर्थन कर देता है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि उनके नेता और लश्कर के बीच फ्रीक्वेंसी मैच कैसे हो रही है? शाह ने कहा कि जो बयान आजाद ने दिया, उसे तो मैं दोहरा भी नहीं सकता। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें