दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा- एलजी ने अनशन तुड़वाया तो पानी त्याग देंगे, भाजपा विधायकों ने शुरू की भूख हड़ताल https://ift.tt/2sXK6LU नई दिल्ली. आईएएस अधिकारियों की हड़ताल के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 4 मंत्रियों का धरना राजनिवास में पांचवे दिन जारी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल जबरन अनशन तुड़वाना चाहते हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया तो हम पानी त्याग देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री दफ्तर में तीन दिन से हड़ताल पर बैठे आप से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा, भाजपा सांसद और 2 विधायकों ने भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इनकी मांग है कि जब तक केजरीवाल काम पर नहीं लौटते और दिल्ली की जनता की पानी की समस्या दूर नहीं करते तब तक यह जारी रहेगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JOIKcT
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें