LIVE: फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबरी पर, दोनों ही टीमों ने पेनाल्टी को गोल में बदला https://ift.tt/2t2XTAN फुटबॉल विश्व कप में ग्रुप सी के पहले मैच में फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं। फ्रांस की ओर से एंटोनी ग्रीजमैन और ऑस्ट्रेलिया के लिए जेडिनाक ने गोल किए। दोनों ही गोल पेनाल्टी पर किए गए। इससे पहले हाफटाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थीं। हाफटाइम तक फ्रांस ने 5 प्रयास किए, लेकिन एक को भी गोल में बदल नहीं पाई। उसे हाफटाइम तक 3 कॉर्नर भी मिले, लेकिन यहां भी उसने मौका गंवा दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 3 प्रयास किए। वह भी कोई गोल नहीं कर सकी। उसे भी एक कॉर्नर मिला, लेकिन उसे वह गोल में तब्दील नहीं कर पाई। हाफटाइम तक फ्रांस ने 6 और ऑस्ट्रेलिया ने 10 फाउल किए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें https://ift.tt/2lgopm4 Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें