
फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी है। ग्रुप सी का यह पहला मैच है। 1998 में विश्व चैम्पियन रह चुका फ्रांस मुकाबले में शुरू से ही हावी है। 40 मिनट से ज्यादा का खेल हो चुका है, लेकिन गेंद ज्यादातर फ्रांसीसी खिलाड़ियों के ही कब्जे में रही है। हालांकि फ्रांस को शुरुआती 10 मिनट में 2 फ्री किक मिलीं। लेकिन वह इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैथ्यू रेयान की भी तारीफ करनी होगी कि उन्होंने भी गोल नहीं होने दिया। विश्व कप में उसके और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों इसके आंकड़े भी फ्रांस के पक्ष में हैं। उसने 2002 में सेनेगल के हाथों मिली हार के बाद से विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में एक भी नहीं गंवाया है। हालांकि दोनों टीमें विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ कभी नहीं खेली हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mt7J77
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें