LIVE बेंगलुरु टेस्ट: भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए, अफगानिस्तान का स्कोर 21/1 https://ift.tt/2ydkiR7 भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 104.5 ओवर में 474 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 5 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बनाए हैं। जावेद अहमदी 1 और रहमत शाह 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद शहजाद 14 के निजी स्कोर पर हार्दिक पंड्या के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। इससे पहले भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज ईशांत शर्मा रहे। उन्हें 8 के निजी स्कोर पर राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उमेश यादव 26 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की पहली पारी होते ही अंपायर ने लंच घोषित कर दिया। इससे पहले हार्दिक पंड्या 71 रन के स्कोर पर वफादार की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। पंड्या ने टेस्ट में अपनी तीसरी फिफ्टी जमाई। चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुए इस मैच से ही अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें