थाईलैंड: गुफा से हर घंटे निकाल रहे 10 हजार लीटर पानी, फिर भी फुटबॉलरों को बचाने में 4 महीने लग सकते हैं https://ift.tt/2Ktq1rt थाईलैंड की गुफा थैम लुआंग में 10 दिन से फंसे जूनियर फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों और उनके कोच को ब्रिटिश गोताखोरों ने सोमवार शाम खोज निकाला। ये सभी जिंदा हैं। दो घायल हैं। अब गुफा के अंदर फाेन केबल्स डाली जा रही हैं ताकि फुटबॉलर अपने परिवार से बात कर सकें। थाईलैंड की सेना का कहना है कि गुफा से बाहर आने के लिए इन बच्चों को तैराकी सीखनी होगी या फिर उन्हें बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार करना होगा। इसमें चार महीने यानी अक्टूबर तक का वक्त लग सकता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें