100 करोड़ में बनी संजू ने 15 दिन में 500 करोड़ रुपए कमाए, इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म https://ift.tt/2NiY5Uh बॉलीवुड डेस्क. राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट में बताया, संजू का शुक्रवार तक वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस कलेक्शन 500.43 करोड़ रुपए रहा। रणबीर कपूर स्टारर संजू 29 जून को रिलीज हुई थी। इसे बनाने में 100 करोड़ की लागत आई, लेकिन फिल्म दूसरे हफ्ते में ब्लॉक बस्टर बन गई। इसके अलावा, इस फिल्म ने 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' ने भारत में 25 दिनों में 262.63 करोड़ की कमाई की थी। इसी दौरान वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 499 करोड़ रुपए रहा। संजू ने 500 करोड़ का आंकड़ा महज 15 दिन में ही पा लिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें