
आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) 7 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली देश की एकमात्र कंपनी है। इसमें 3.9% शेयर के साथ एलआईसी सबसे बड़ी निवेशक है। एशिया पैसिफिक लीडर्स फंड 0.8% के साथ दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की 0.4% हिस्सेदारी है। टीसीएस की मौजूदा मार्केट कैप 7.22 लाख करोड़ रुपए है। कंपनी के शेयर में सोमवार को गिरावट आई है लेकिन शुक्रवार को ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। बीएसई पर 1.68% ऊपर 1,913.30 पर और एनएसई पर 1.99% चढ़कर 1,917.75 पर बंद हुआ। 15 जून को शेयर बाजार बंद होने पर इसकी मार्केट कैप 7.05 लाख करोड़ (103 अरब डॉलर) रही। इसके साथ ही ये शेयर बाजार में 7 लाख करोड़ से ऊपर मार्केट कैप के साथ कारोबार खत्म करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। टीसीएस 25 मई को भी 7.03 लाख करोड़ की कंपनी हो गई थी, लेकिन शेयर में गिरावट की वजह से बाजार बंद होने पर ये घटकर 6.87 लाख करोड़ रह गई। 23 अप्रैल को ये 100 अरब डॉलर (6.60 लाख करोड़) का मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली आईटी कंपनी बनी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें