रिलायंस का मार्केट कैप 11 साल में दूसरी बार 100 अरब डॉलर के पार, टीसीएस से 65 हजार करोड़ रुपए पीछे https://ift.tt/2NO1OKE रिलायंस इंडस्ट्रीज 11 साल बाद एक बार फिर 100 अरब डॉलर की कंपनी बन गई। शेयर में 5% तेजी की वजह से इसकी मार्केट कैप गुरुवार को 6.90 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। यह रुपए के मुकाबले डॉलर के मौजूदा स्तर (68.64) के हिसाब से 100 अरब होती है। 18 अक्टूबर 2007 को भी रिलायंस ये रिकॉर्ड बना चुकी है। उस वक्त डॉलर 40 रुपए के आसपास था जिसके हिसाब से कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन उस वक्त 100 अरब डॉलर (करीब 4.11 लाख करोड़ रुपए) था। हालांकि सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली भारतीय कंपनी टीसीएस से रिलांयस अभी 65,000 करोड़ रुपए पीछे है। टीसीएस का मौजूदा मार्केट वैल्युएशन 7.55 लाख करोड़ रुपए है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें