शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर फिसला, सेंसेक्स में 120 और निफ्टी में 32 अंक की गिरावट https://ift.tt/2NYgQxt शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। सेंसेक्स ने 36,747.87 का उच्च स्तर छुआ। इससे पहले शुक्रवार को इसने 36,740.07 का हाई बनाया था। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स में 230 अंक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी में 68 अंक का उछाल आया। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी बाजारों में तेजी और दूसरे एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों के चलते शुरुआत में भारतीय बाजार में खरीदारी बढ़ी। रुपए में मजबूती से भी बाजार को सहारा मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे ऊपर 68.33 पर आ गया। बाद में सेंसेक्स और निफ्टी इंट्राडे के उच्च स्तरों से नीचे आ गए और गिरावट बढ़ती गई। सेंसेक्स में 120 और निफ्टी में 32 अंक की गिरावट दर्ज की गई। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें