15 साल बाद रिलायंस फिर लाया 501 रु में फोन का ऑफर, पुराने फोन के बदले मिलेगा, ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च होगी https://ift.tt/2lUzLMX रिलायंस 15 साल बाद 501 रुपए में मोबाइल फोन का ऑफर लाया है। इसके तहत कोई भी फीचर फोन देकर उसके बदले में जियो फोन लिया जा सकेगा। एक्सचेंज ऑफर 21 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले 1 जुलाई 2003 को रिलायंस इन्फोकॉम ने 501 रुपए में सीडीएमए मोबाइल फोन लॉन्च किया था। तब मुकेश और अनिल अंबानी साथ थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की गुरुवार को मुंबई में हुई 41वीं एजीएम में नए ऑफर के ऐलान किए गए। चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फोन-2 भी लॉन्च किया जाएगा। यह 2,999 रुपए में मिलेगा। बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। रिलायंस ने ब्रॉडबैंड सर्विस सेक्टर में भी उतरने का एेलान किया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें