एलन मस्क के बयानों का असर: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर 3% गिरा, 14 हजार करोड़ रु का नुकसान https://ift.tt/2mpbj6o इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में 2.75% टूट गया। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 2 अरब डॉलर घटकर 52.04 अरब डॉलर रह गया। कंपनी के सीईओ एलन मस्क के हाल ही में दिए बयानों को इस नुकसान की वजह माना जा रहा है। रॉयटर्स ने विश्लेषकों और निवेशकों के हवाले से बताया कि मस्क थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को निकालने के मुद्दे पर फिजूल की बयानबाजी में फंस रहे हैं। इस वजह से टेस्ला के प्रमुख कारोबार और इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन से उनका ध्यान भटक रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें