सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूरत: सड़क हादसे में 3 की मौत; ब्रिज से गिरती मां ने बच्चे को उछाला, हादसे में बची दूसरी महिला ने थाम लिया

सूरत. शहर के नवागाम फ्लाईओवर पर रविवार रात को एक एसयूवी पजेरो ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। पजेरो तेज रफ्तार और गलत दिशा में चल रही थी। हादसे की चपेट में आए पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची, महिला और एक पुरुष हैं। इस दौरान एक चमत्कार भी हुआ। तेज रफ्तार आ रही एसयूवी को आते देख एक बाइक सवार दंपती रोहित और लक्ष्मी ने अपनी गाड़ी को रेलिंग की ओर मोड़ दिया और दोनों बच गए। वहीं, इसके पीछे आ रही बाइकों को पजेरो ने टक्कर मार दी। ओवरब्रिज से उछलकर गिरते वक्त महिला ने अपने 6 माह के बेटे को बचाने के लिए उसे उसी दंपती रोहित और लक्ष्मी पाटिल की ओर हवा में उछाल दिया। लक्ष्मी ने उसे झटके में लपक लिया। इससे बच्चे की जान बच गई। हालांकि, उसकी मां की मौत हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S