
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश दूसरे दिन भी जारी है। कल्याण से विट्ठलवाड़ी के बीच ट्रैक पानी पर डूब गया। इसके बाद ठाणे के बदलापुर से कल्याण स्टेशन के बीच शनिवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। उधर, बिहार में भी पांच जिलों में बाढ़ के हालत हैं। गुजरात के तापी में भारी बारिश से सड़के पानी में डूब गईं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। महाड के बजारपेठ में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए। महाड से रायगढ़ किला जाने वाला रास्ता भी बंद है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सावित्री नदी उफान पर है और गांधारी नदी के पुल तक पानी पहुंच गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NrMEut
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें