सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को यहां भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। भारत के लिए यह सीरीज इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल इंग्लैंड में ही क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में टीम के लिए इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर तैयारी परखने का यह अच्छा मौका है। इससे पहले भारत ने अंग्रेजों से टी-20 सीरीज जीती, इसमें विराट कोहली ने कई प्रयोग किए। आगे भी कर सकते हैं। खासकर मिडिल ऑर्डर में। वे आमताैर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, लेकिन आज के मैच में वे चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। हो सकता है वे तीसरे स्थान पर केएल राहुल को मौका दें। उन्होंने टी-20 सीरीज के पहले मैच में राहुल को तीसरे नंबर पर मौका दिया था। खुद नंबर-4 पर उतरे थे। कोहली वनडे में 10,000 के आंकड़े से 412 रन दूर हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 और तीसरा मैच 17 जुलाई को शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। सीरीज के सभी मैच सोनी टेन के चैनल्स पर देखे जा सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L50QuM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S