सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुमारस्वामी ने पहला बजट पेश किया; कर्नाटक में किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ, पेट्रोल-डीजल महंगा

बेंगलुरू. कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार ने गुरुवार को अपने पहले बजट में किसानों को राहत देते हुए 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया। इससे सरकार पर 34 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। इसके साथ पेट्रोल और डीजल पर 2% टैक्स बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर भार डाल दिया। पेट्रोल पर टैक्स 30% से बढ़ाकर 32% और डीजल पर 19% से बढ़ाकर 21% कर दिया गया। इससे पूरे राज्य में पेट्रोल 1.14 रुपए और डीजल 1.12 रुपए प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। हालांकि, सरकारी अफसरों के परिवार, कोऑपरेटिव सेक्टर में काम करने वाले लोगों के परिवार और 3 साल से इनकम टैक्स भर रहे किसानों को कर्जमाफी से बाहर रखा गया है। इसके अलावा जिन किसानों ने तय वक्त में कर्ज चुकाए हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि के तौर पर 25,000 रुपए या कर्ज की रकम जो भी कम है, सरकार द्वारा चुकाई जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tWG0Eq

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S