
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। भाषण में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार नहीं जाते, फिर सुधार कर बोले- प्रधानमंत्री देश से बाहर जाते हैं। फिर कहा कि चाहे कुछ भी हो प्रधानमंत्री मेरी आंख में आंख नहीं डाल सकते। इस पर नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन ठहाके लगाता नजर आया। एक बार तो खुद राहुल गांधी भी हंसी नहीं रोक पाए। राहुल के भाषण से पहले भाजपा नेताओं ने भूकंप वाले बयान को लेकर उन पर तंज कसने शुरू कर दिए। सांसद गिरिराज सिंह ने कहा- भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2muFola
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें