बारिश और बैराज से पानी छोड़ने से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से कई इलाके डूबने का खतरा https://ift.tt/2LthCF0 पिछले चार दिनों से हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शनिवार सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक हरियाणा से 59 लाख 25 हजार 12 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यमुना खतरे के स्तर 204.83 से .55 मीटर ऊपर 205.40 मीटर पर बह रही है। रविवार सुबह जलस्तर 205.65 मीटर के आसपास देखा गया। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक यमुना का जल स्तर 207 मीटर पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यमुना खादर और आसपास के इलाकों में पानी भर सकता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें