मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लोकसभा स्पीकर ने मंजूरी दी https://ift.tt/2Nr8Pjo नई दिल्ली. मानसून सत्र के पहले दिन मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस और तेदेपा के अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूरी दे दी। स्पीकर 10 दिन के अंदर इस नोटिस पर बहस का दिन और वक्त तय करेंगी। इससे पहले भी बजट सेशन में तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस ने कई बार अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, लेकिन बहस नहीं होने की वजह से इस पर विचार नहीं हो पाया था। लोकसभा में बुधवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मॉब लिंचिंग और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर जोरदार हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें