सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विराट को अपनी कप्तानी में सबसे बड़ी हार मिली, इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को पारी और 159 रन से हराया

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली को अपनी कप्तानी में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत पुणे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 333 रन से हारा था। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की दूसरी पारी 130 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 33 रन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन ने बनाए। उन्होंने पांड्या (26) के साथ 7वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। दूसरी पारी में इंग्लैंड के ब्रॉड और एंडरसन ने 4-4 विकेट लिए। एंडरसन लॉर्ड्स में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। पहली पारी में शतक लगाने वाले और मैच में 4 विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S