
पाकिस्तान की संसद शुक्रवार को 18वां प्रधानमंत्री चुनेगी। 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 116 सीटें जीती थीं, लेकिन इमरान समेत कुछ उम्मीदवारों के एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतने की वजह से पार्टी को छह सीटें छोड़नी पड़ीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने पार्टी को नौ सीटें अल्पसंख्यक कोटे की और 33 सीटें महिला कोटे की दी हैं। अब उसके पास कुल 152 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 173 की जरूरत है। हालांकि, पीटीआई 180 सांसदों के समर्थन का दावा कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nIBJ3R
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें