सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18वें एशियाई खेल शुरू, उद्घाटन समारोह में बाइक से पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति; नीरज ने भारतीय दल का नेतृत्व किया

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबैंग में शनिवार को 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई। जकार्ता के मुख्य स्टेडियम जीबीके में उद्घाटन समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने इन खेलों के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की। उनके साथ ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अध्यक्ष अहमद अल-फहाद अल-अहमद अल-सबाह भी मौजूद थे। इससे पहले जोको विदोदो बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत 1,500 कलाकारों ने अपने एकसाथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर की। चूंकि इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए उसने पुरानी यादों को भी ताजा किया। इसके बाद फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी हुई। समारोह के दौरान करीब 4,000 कलाकारों, लोक नर्तकों, गायकों और डांसरों ने स्टेडियम में मौजूद 50,000 से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में इंडोनेशियाई संस्कृति से दुनिया को रूबरू कराया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nMpnaL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S