
चुनावों में हर बार बिजली, सड़क, पानी जैसे मुद्दे और आरोप-प्रत्यारोप होते हैं। लेकिन राज्यों के चुनावों पर बड़ा असर डालने वाला एक और ट्रेंड दिख रहा है। वह है बेहतर जीडीपी यानी आर्थिक तरक्की। खास बात यह है कि उन सरकारों के दोबारा या लगातार दूसरी या तीसरी बार चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा होती है जिन्होंने पिछली बार से बेहतर आर्थिक तरक्की की हो। पिछले 15 सालों का ट्रेंड देखें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ऐसा हुआ है। इसमें उन राज्यों की जीडीपी का विश्लेषण किया गया है जहां लगातार दो-तीन बार एक ही पार्टी सत्ता में रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें