ऑस्ट्रेलिया में 21 किमी की हाफ मैराथन में प्रतिभागियों के साथ कुत्ता भी दौड़ा, मेडल भी जीता https://ift.tt/2AxGI0n ऑस्ट्रेलिया के कूलगार्ली में आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रतिभागियों के साथ स्टॉर्मी नाम का कुत्ता भी दौड़ा। रेस पूरी करने के बाद उसे मेडल भी दिया गया। मैराथन की वाॅलंटियर को-ऑर्डिनेटर एलीसन हंटर के मुताबिक, मैंने आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा। दौड़ शुरू होने के पहले वह खुद रनर्स के पास आया। जैसे ही रेफरी ने 'गो' कहा, वह प्रतिभागियों के साथ दौड़ पड़ा। स्टॉर्मी ने मैराथन ढाई घंटे में पूरी की। मैराथन के ऑर्गनाइजर ग्रांट वोली ने कहा कि सारे प्रतिभागी तो इनामी राशि के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन स्टॉर्मी शायद अपने मजे के लिए हिस्सा ले रहा था। दौड़ने से पहले उसका बाकायदा कार्ड भी बनाया गया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें https://ift.tt/2ACIA8b Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें