सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमेरिका: फेसबुक ने मध्यावधि चुनाव की जानकारी पोस्ट कर रहे 32 संदिग्ध अकाउंट्स बंद किए, रूसी होने का शक

फेसबुक ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर अपने प्लेटफॉर्म से मंगलवार देर रात 32 संदिग्ध अकाउंट्स और पेज को हटा दिया है। फेसबुक को संदेह है कि ये अकाउंट रूस के एक हैकर समूह ‘इंटरनेट रिसर्च एजेंसी’ (आईआरए) से जुड़े हो सकते हैं और ये इन चुनावों पर असर डाल सकते हैं। फेसबुक ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उसने ऐसे 17 फेसबुक और 7 इंस्टाग्राम अकाउंट्स का पता लगाया है, जो संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखे। इनके जरिए अमेरिकी चुनाव से जुड़े 9500 से ज्यादा पोस्ट किए गए थे। इंस्टाग्राम पर भी ऐसा ही कंटेंट डाला गया था। यहां तक की एक अकाउंट से तो करीब 2 लाख 90 हजार फॉलोअर्स जुड़े थे। रूस पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने का आरोप है। अमेरिका का कहना है कि रूस ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए चुनाव को प्रभावित किया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NWilLN

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S