
यूरोप की प्रतिष्ठित एयरलाइन ब्रिटिश एयरवेज पर एक भारतीय अफसर ने उनके परिवार के साथ रंगभेद और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विमान में टेकऑफ के वक्त उनका तीन साल का बेटा रोने लगा। इस पर क्रू मेंबर इतना खफा हो गया कि उसने बच्चे को बाहर फेंकने की धमकी दे दी। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत टर्मिनल पर ले जाया गया और दो भारतीय परिवारों को नीचे उतार दिया गया। दूसरे परिवार का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह बच्चे को चुप कराने में मदद कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में सुरेश प्रभु और सुषमा स्वराज को पत्र लिखा, लेकिन अब तक उनका कोई जवाब नहीं आया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MshqST
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें