नेहरू कांग्रेस के नहीं, देश के नेता, तीन मूर्ति मेमोरियल का स्वरूप न बदले सरकार: मनमोहन की मोदी को चिट्ठी https://ift.tt/2odkUOA पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर तीन मूर्ति कॉम्प्लेक्स स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी के स्वरूप में बदलाव नहीं करने को कहा है। उन्होंने लिखा- नेहरू सिर्फ कांग्रेस के नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे, लेकिन सरकार एजेंडे के तहत उनसे जुड़े दोनों स्थलों (म्यूजियम और लाइब्रेरी) का स्वरूप और प्रकृति बदलना चाहती है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। पिछले हफ्ते भेजी चिट्ठी में मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान एक बार भी दोनों स्थलों में बदलाव की कोशिशें नहीं की, लेकिन इस सरकार ने इसे एजेंडा बना लिया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MC6k1Z https://ift.tt/2LqScTK Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB https://ift.tt/2PLzgmb Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें