बेंगलुरु-पटना फ्लाइट में बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हुई; हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, लेकिन नहीं बची जान https://ift.tt/2Otv89H बेंगलुरु से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को सांस की तकलीफ के चलते चार महीने के बच्चे की मौत हो गई। एयरलाइंस के मुताबिक, बच्चे की परेशानी का पता चलते ही फ्लाइट क्रू ने तुरंत विमान में मौजूद डॉक्टर की मदद ली। साथ ही उसे बचाने के लिए विमान को हैदराबाद डायवर्ट कराया गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद बच्चे को स्टाफ के एक सदस्य के साथ अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें