चीन में सर्च इंजन ऐप लॉन्च की फिलहाल योजना नहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को बताया https://ift.tt/2vPVv1P गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी चीन में सर्च इंजन ऐप लॉन्च करने के करीब नहीं है। भविष्य में भी ऐसा हो सकता है या होगा, यह भी साफ नहीं। जब भी हम ऐसी किसी योजना के करीब होंगे, तो ट्रांसपेरेंसी जरूर बरती जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा- गूगल की चीन में काफी दिलचस्पी है, इसलिए वहां कई विकल्प तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में द इंसरसेप्ट वेबसाइट ने खबर दी थी कि गूगल चीन में सीक्रेट मिशन 'ड्रैगनफ्लाई' पर काम कर रहा है। इसके तहत वहां गूगल सेंसर्ड सर्च इंजन लॉन्च करेगा। इस पर कुछ वेबसाइट्स और शब्द ब्लॉक रहेंगे। इस खबर के बाद कंपनी के कर्मचारियों और बाहरी लोगों ने प्रोजेक्ट के बारे में पारदर्शिता बरतने की मांग की थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें https://ift.tt/2OLELzP Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें