UPSC CDS I 2019: नोटिफिकेशन जारी, जानें कब है एग्जाम और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (CDS) एग्जाम 2019 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. UPSC CDS (I) एग्जाम इंडियन मिलेट्री अकादमी देहरादून, इंडियन नेवल अकादमी इजीमाला, एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद (प्री फ्लाइंग) 32 ट्रेनिंग कोर्स, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई (मद्रास)- 111th SSC (Men) कोर्स (NT) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई-25 SSC Women (Non-Technical) कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कंडक्ट कराया जाता है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, CDS (I) 2019 के जरिए यूपीएससी 417 वैंकेसीज फिल करेगा. CDS (I) एग्जाम के लिए उम्मीदवार 26 नवंबर, 2018 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन सब्मिट करा सकते हैं. वहीं यूपीएससी 3 फरवरी, 2019 को एग्जाम कंडक्ट कराएगा. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं.
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (CDS) एग्जाम 2019 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया हैfrom Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2zgWIQF
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें