महाभारत 2019: लोग यह देखकर वोट नहीं करेंगे कि नेहरू-इंदिरा ने क्या किया, देखेंगे कि भाजपा ने क्या वादे किए थे- यशवंत सिन्हा https://ift.tt/2slKqE0 महाभारत 2019 के तहत दैनिक भास्कर ने मोदी सरकार की नीति और कार्य प्रणाली की आलोचना कर रहे पूर्व वित्त और विदेश मंत्री 81 वर्षीय यशवंत सिन्हा से बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि कई बार मोदी के भाषण में मर्यादा का उल्लंघन, तथ्यों की गलतियां होती हैं। साथ ही उनका कहना था कि 2019 में लोग यह देखकर वोट नहीं करेंगे कि नेहरू-इंदिरा ने क्या किया, ये देखेंगे कि भाजपा ने क्या वायदे किए थे। वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सिन्हा से जब यूपीए सरकार के समय में सीबीआई को ताेता कहे जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आयकर, सीबीआई और ईडी तो तोते से भी बदतर हो गए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें