कर्नाटक के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ा मानसून, मेंगलोर और उडुपी में 9 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात https://ift.tt/2kyEXFx कर्नाटक के तटीय जिलों मेंगलोर और उडुपी में मंगलवार को करीब नौ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए। उदयनगर में बारिश से हुए हादसे में एक महिला की मौत की भी खबर है। इस इलाके में एक दिन में करीब 27 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह एक रिकॉर्ड है। बीते 10 साल में यहां एक दिन में 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश से बिगड़े हालात के बीच गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव के काम में लगाया है। इन इलाकों में बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तटीय इलाकों में बुधवार को मानसून पहुंच सकता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें