उपचुनाव: भंडारा-गोंदिया के 35 बूथ पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान स्थगित, पालघर में 11 बजे तक 10% वोटिंग https://ift.tt/2IPPxXg तीन राज्यों की चार लोकसभा और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। लोकसभा सीटों में- उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की- पालघर और भंडारा-गोंदिया और नगालैंड सीटें शामिल हैं। पालघर में 11 बजे तक 10.27% मतदान हुआ है। इसी तरह कैराना में 9 बजे तक 10.2% होने की खबर थी। इस बीच महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। कैराना की रालोद उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 174 पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत की है। उधर, महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया के 35 बूथ पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि 2014 में नगालैंड को छोड़कर बाकी तीन सीटें भाजपा ने बड़े अंतर से जीती थीं। लेकिन इस बार इन तीनों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सभी नतीजों का एलान 31 मई को किया जाएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें