सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईपीएल चैम्पियन रहीं 4 टीमें प्लेऑफ में, हारकर भी फाइनल की दौड़ में बनी रह सकती हैं टॉप-2 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही हैं। इस बार खिताब की दौड़ में शामिल चारों टीमें कभी-कभी आईपीएल चैम्पियन रह चुकी हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही इन टीमों के लिए चुनौती और बढ़ गई है, क्योंकि एक हार उनके फिर से चैम्पियन बनने का सपना तोड़ सकती है। पहले क्वालीफायर में टॉप पर रहीं हैदराबाद और चेन्नई आमने-सामने होंगी। वहीं एलिमिनेटर मुकाबला तीसरे नंबर पर रही कोलकाता और चौथे नंबर वाली राजस्थान के बीच होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 22 मई को पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। एलिमिनेटर में हारने वाली खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी। पहले क्वालीफायर में हारने और एलिमिनेटर जीतने वाली टीमें कोलकाता के ईडन गार्डंस में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 27 मई को वानखेड़े में फाइनल खेलेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IVCClW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S